लखीमपुर खीरी। विकासखंड मितौली के अंतर्गत सीतापुर मार्ग मढ़िया बाजार से पकरिया तक पटेल जयंती के उपलक्ष में निकलेगी पदयात्रा।
11 नवंबर प्रातः 10:00 बजे से मढिया बाजार से चल करके पकरिया मंदिर पर पदयात्रा का समापन होगा यह पदयात्रा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती की स्मृति में पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, भाजपा कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की अगुवाई में निकाली जाएगी, पदयात्रा में विधानसभा के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य संभ्रांत गणमान्य व्यक्ति बालक वृद्ध जवान शामिल होकर के एकता और अखंडता का संदेश समाज को देंगे।
पदयात्रा का पिपरझला में जलपान, पकरिया मंदिर पर भोजनोपरांत समापन होगा। विधायक सौरभ सिंह सोनू ने सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपल्क्ष में निकल जाने वाली पदयात्रा में सभी कार्यकर्ताओं संभ्रांत नागरिकों व सर्व समाज से समय से पहुंचकर के सफल बनाने की अपील की है।

