
जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
🍃 *टीकमगढ़ पुलिस लाइन परिसर में माननीय न्यायमूर्ति महोदय , म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा किया वृक्षारोपण*
🍃 *माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई की ‘माँ की बगिया’ पहल की सराहना*
आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के *माननीय न्यायमूर्ति द्वारकाधीश बंशल * द्वारा पुलिस लाइन परिसर स्थित *“माँ की बगिया”* में *वृक्षारोपण* किया गया।
इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने *पर्यावरण संरक्षण के महत्व* पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष न केवल जीवन का आधार हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि प्रत्येक नागरिक *कम से कम एक वृक्ष अवश्य रोपित करें* और उसकी देखभाल को अपने सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाएँ।
माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने *टीकमगढ़ पुलिस द्वारा विकसित “माँ की बगिया”* की प्रशंसा करते हुए इसे *पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट पहल* बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास पुलिस बल की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जन-जागरूकता का प्रतीक है।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई* ने माननीय न्यायमूर्ति महोदय को टीकमगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे *पर्यावरणीय नवाचारों* से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन परिसर में *10,000 से अधिक पौधे रोपित कर एक सघन उद्यान विकसित* किया गया है। साथ ही, *सिंचाई हेतु पुलिस लाइन आवासों के बेस्टेज पानी को शुद्ध कर* उपयोग में लाने की अभिनव व्यवस्था की गई है।
इसी तर्ज पर जिले के सभी *थाना एवं चौकी परिसरों में भी हरित उद्यान विकसित* किए जा रहे हैं तथा आमजन को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास, जिला न्यायालय के सभी न्यायाधीश महोदय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बृजेन्द्र चाचोदिया, सूबेदार उत्तम सिंह सहित *जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी* उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने *“हरित टीकमगढ़, स्वच्छ टीकमगढ़”* के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर योगदान देने का प्रण लिया।
