Site icon Bhoomika Bharat News

समाधान दिवस पर जनता के द्वारा 66 शिकायते जिला प्रशासन को प्राप्त हुई 23 का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो.. रिपोर्ट अनुराग तिवारीसमाधान दिवस पर प्रशासन द्वारा सुनी गई जन शिकायते बांदा.जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने जनता की शिकायते सुनते हुए निस्तारण किया इस दौरान जिलाधिकारी जे. रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना बिसण्डा पर जनता की शिकायतों को सुन कर उनके निस्तारण लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, थाना दिवस पर अधिकतर शिकायतें राजस्व से संबंधित आई जिनके के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर प्रभावी निस्तार के निर्देश दिए गए वहीं दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक द्वारा राजस्व टीम के साथ कोतवाली नगर जनसुनवाई की गई, उन्होंने कुछ पारिवारिक विवाद की शिकायतो का निराकरण करते हुए l परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि दोनों पक्षों को बुलाकर निस्तारण कराना व निस्तारण न होने की स्थिति में आवश्यक विधिक कार्रवाई करें l जनपद के सभी थानों पर जनसुनवाई की गई l जनता के द्वारा कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन किया l

Exit mobile version