जिला रिपोर्टर
सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
बल्देवगढ।ग्राम पंचायत दुर्गानगर की ग्राम झिनगुवां में मुक्तिधाम नहीं होने से निजी भूमि एवं खुले आसमान में किया दास संस्कार।
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गा नगर की ग्राम झिनगुवां में मुक्तिधाम ना होने से खुले आसमान के नीचे निजी खेत में किया गया दाह संस्कार।
1 बर्ष पूर्व में भी ग्राम के लोगों द्वारा जनपद पंचायत व एसडीएम को ज्ञापन देकर मुक्तिधाम की मांग की गई लेकिन सरकार के नुमाइंदों द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की और मुक्ति धाम निर्माण नहीं कराया गया और ना इसकी पहल की गई जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा हो रहा है मुक्तिधाम नहीं होने से निजी खेतों एवं खुले आसमान के नीचे दाह संस्कार करने को मजबूरी हो रहे है ।
यदि बरसात होती तो दाह संस्कार तिरपाल के सहारे ही करना पड़ता । सरकार को एवं जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई करते हुए मुक्तिधाम निर्माण करवाना चाहिए पहले भी सुर्खियों में दुर्गा नगर पंचायत की ग्राम झिनगुवां मैं मुक्ति धाम को लेकर चर्चा का बिषय रहा । लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। महेश अहिरवार अभिषेक राजेंद्र ने बताया शमशान भूमि सरकार द्वारा आवंटित है फिर भी मुक्ति धाम निर्माण नहीं कराया गया जिससे ग्रामीणों को बरसात गर्मियों में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है । ग्रामीणों ने सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल मुक्तिधाम निर्माण कराया जाए।
अन्यथा आंदोलन के लिए बात होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
