Site icon Bhoomika Bharat News

रेनेसांन्स एज्यू सिस्टम द्वारा आयोजित “कॉमर्स ओलंपियाड” — घर बैठे जीतिए ₹10,000 तक के इनाम

अलीगढ़ : शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई पहल करने वाला रेनेसांन्स एज्यू सिस्टम विद्यार्थियों के लिए लेकर आया है एक शानदार अवसर — कॉमर्स ओलंपियाड 2025, जिसमें देशभर के विद्यार्थी घर बैठे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे और जीत सकते हैं ₹10,000 तक के आकर्षक पुरस्कार।
यह प्रतियोगिता विशेष रूप से वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। ओलंपियाड का आयोजन 16 नवम्बर 2025, रविवार को होगा और इसका समय सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। ओलंपियाड का लिंक उसी दिन दिया जाएगा, परंतु पंजीकरण पहले से करना अनिवार्य होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया सरल और पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक विद्यार्थी 9084909605 संपर्क नंबर पर कॉल कर या गूगल फॉर्म भरकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि विजेताओं को ट्रॉफियाँ और ₹10,000 तक के नकद इनाम दिए जाएंगे।

Exit mobile version