Site icon Bhoomika Bharat News

यूनिटी मार्च में सम्मिलित हुए पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं गणमान्य

 

Oplus_0

**यूनिटी मार्च में सम्मिलित हुए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।*

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

टीकमगढ़। आज टीकमगढ़ क्षेत्र में मेरा युवा भारत के तत्वाधान में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार की मुख्य उपस्थिति में सरदार@150 यूनिटी मार्च निकाला गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए, भाजपा संगठन की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जन्मजयंती शताब्दी वर्ष में कार्यक्रमों को जिले में सफल बनाने हेतु प्रभारी नियुक्त किए गए हैं व मीटिंग की गई है , जिसमें कार्यक्रम संयोजक रीतेश भदौरा एवं सह संयोजक अंकित तोमर व विनय सेन है। यूनिटी मार्च में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की महत्ता को समझते हुए बड़ी संख्या में नयाखेरा से बौरी, हनुमान सागर होते हुए मानिकपुरा तक राष्ट्रीय एकता को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया।एक भारत आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए भाजपा सरकार मोदी सरकार में अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए जन जागरण किया जा रहा है , आत्मनिर्भर बनाकर भारत को वैश्विक स्तर पर अव्वल बनाने का संकल्प भाजपा के हर एक कार्यकर्ता ने लिया है।

Exit mobile version