Site icon Bhoomika Bharat News

पुलिस द्वारा चलाया गया संगीत यातायात सुरक्षा कार्यक्रम

ब्यूरो. रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीपुलिस द्वारा चलाया गया संगीत के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान बांदा में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक द्वारा बाबूलाल चौराहा पर चल रहे यातायात सुरक्षा संगीत कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट आदि की जांच के साथ-साथ ब्रेथ एनालाइजर से शराब सेवन की जांच भी की गई । नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई

Exit mobile version