Site icon Bhoomika Bharat News

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी त्वरित निराकरण दिए निर्देश

*टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिसकर्मियों की समस्याएँ सुनीं, त्वरित निराकरण हेतु दिए आवश्यक निर्देश*

पुलिस अधीक्षक *मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टीकमगढ़ में दिनांक 04 नवंबर 2025 को पुलिस कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर बीमारी, दुर्घटना या अन्य कारणों से समस्याग्रस्त पुलिसकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनका तथा उनके परिजनों का हालचाल जाना गया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों द्वारा प्रस्तुत लंबित *सिक प्रकरणों एवं अवकाश से संबंधित मामलों का तत्परता से निराकरण* किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित परेड में सम्मिलित होने के निर्देश दिए तथा *अनुशासनहीनता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही* करने की चेतावनी दी।

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा*, *रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान*, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Oplus_0

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी बल्देवगढ टीकमगढ़ मध्य प्रदेश 8461904700

Exit mobile version