Site icon Bhoomika Bharat News

गोपालगंज जिले में 5 नवंबर 25 को देव दीपावली मनायी जाएगी

गोपालगंज बिहार। कार्तिक पूर्णिमा के शाम में काशी सहित देशभर में मंदिरों, गंगा घाट एवं प्रसिद्ध स्थलों पर देव दीपावली मनायी जाएगी। सुधा तिवारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा 4 नवंबर 25 को रात्रि में 10 बजे से शुरू होकर 5 नवंबर 25 को 6.45 शाम तक है इसलिए  सुबह पूर्णिमा कथा, गंगा स्नान एवं शाम में देव दीपावली मनायी जाएगी। गोपालगंज जिले के डुमरिया घाट पर देव दीपावली मनायी जाएगी वही सभी प्रमुख शिव मंदिरों में देव दीपावली मनायी जाएगी तथा  श्रद्धालुओं द्बारा अपने अपने घर में स्थापित देवालय में भी दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनायी जाएगी।

Exit mobile version