Site icon Bhoomika Bharat News

देवरिया उत्तरप्रदेश । दारोगा का पिस्टल छीनकर भागने वाले गैंगस्टर ने झोंका फायर. पुलिस मुठभेड मे घायल सलेमपुर का मामला। देवरिया उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

दारोगा का पिस्टल छीनकर भागने वाले गैंगेस्टर ने झोंका फायर.. पुलिस मुठभेड़ में घायल
सलेमपुर का मामला

देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया: दारोगा का पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे गैंगेस्टर का सोमवार भोर में पुलिस से मुठभेड़ हुआ। उसके दाहिने पैर में गोली लगी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। अंबेडकर नगर जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज गांव के रहने वाले राजेश यादव पुत्र मुन्नर यादव लार थाने का गैंगेस्टर के तहत वांछित अभियुक्त है। रविवार की रात कोतवाली पुलिस को मुखबीर की सूचना मिली कि चेरो रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। पुलिस के जाल में अपने को फंसा देख उसने पेट दर्द करने की बात कहते हुए चिल्लाने लगा। उसकी हालत गंभीर समझ एसएसआई धर्मेंद्र मिश्र पुलिस टीम के साथ सोमवार की भोर में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सलेमपुर ले जा रहे थे। इसी बीच बदमाश ने मौका देख कर रास्ते में एसएसआई धर्मेद्र मिश्रा का सरकारी पिस्टल छीनकर उनकी टीम पर फायरिंग करते हुए भाग निकला। पुलिस बदमाश का पीछा करते हुए चकरवा बहोरदास रोड पर पुलिस ने राजेश पर जवाबी फायरिंग किया। जिससे एक गोली उसके दाहिने पैर में लग गई और वह अचेत होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंची, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। देर शाम तक मुठभेड़ में घायल बदमाश का मेडिकल कॉलेज में इलाज चलता रहा।

 

Exit mobile version