रायपुर (छत्तीसगढ़),छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 इस बार बेहद खास होने वाला है। राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। पहले उनका दो दिवसीय दौरा तय था, लेकिन अब कार्यक्रम को घटाकर एक दिन का कर दिया गया है।
एक दिन में होंगे 5 बड़े कार्यक्रम
पीएम मोदी 1 नवंबर को पांच प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सबसे पहले वे सत्य साईं हॉस्पिटल पहुंचकर वहां के बच्चों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संगठन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
फिर प्रधानमंत्री नवा रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे, जहां राज्य की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की प्रदर्शनी देखेंगे। इसके बाद वे नए विधानसभा भवन का शुभारंभ करेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
अंत में प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।शाम को उनका कार्यक्रम समाप्त होगा और वे दिल्ली लौट जाएंगे।
सीएम साय ने ली तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नवा रायपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और राज्य के 25 साल की विकास यात्रा को स्टॉल में प्रदर्शित किया जाए।
जानिए पीएम मोदी का टाइम टेबल
राज्योत्सव की मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 7:30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और 9:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से सीधे वे नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल जाएंगे, जहाँ बच्चों से मिलेंगे।
फिर 10 बजे ब्रह्माकुमारी बहनों के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वे ट्राइबल म्यूजियम का दौरा करेंगे और नई विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे।
विधानसभा के बाद पीएम अटल एक्सप्रेसवे के पास बनी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।दोपहर 3 बजे वे राज्योत्सव स्थल पहुंचकर रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे।
इस बार 5 दिन चलेगा राज्योत्सव
छत्तीसगढ़ अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य सरकार ने इस बार राज्योत्सव को 3 दिन से बढ़ाकर 5 दिन तक करने का फैसला लिया है।
1 नवंबर से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में भव्य आयोजन होंगे, जिनमें समापन समारोह में उपराष्ट्रपति शामिल होंगे।
छह अधिकारी बनाए गए नोडल अफसर
राज्य शासन ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी के लिए छह वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अफसर नियुक्त किया है।
-
एसीएस गृह एवं जेल मनोज कुमार पिंगुआ – मोदी के कार्यक्रम और विधानसभा उद्घाटन के लिए
-
सोनमणि बोरा (प्रमुख सचिव, ट्राइबल विभाग) – आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण के लिए
-
एस. प्रकाश (सचिव, परिवहन) – संसदीय कार्य और विधानसभा आयोजन के लिए
-
भुवनेश यादव (सचिव, समाज कल्याण विभाग) – राज्योत्सव मुख्य मंच की व्यवस्था
-
एस. भारतीदासन (सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा) – प्रदर्शनी प्रबंधन के लिए
-
डॉ. प्रियंका शुक्ला (आयुक्त, स्वास्थ्य) – ब्रह्माकुमारी ध्यान केंद्र उद्घाटन के लिए
राज्य स्थापना पर अवकाश
