Site icon Bhoomika Bharat News

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। तेजाब फेंकने वाले आभूषण दुकानदार को पुलिस ने भेजा जेल.झुलसा चन्दन जीवन और मौत से जूझ रहा है।रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

तेजाब फेंकने वाले आभूषण दुकानदार को पुलिस ने भेजा जेल

झुलसा चन्दन जीवन व मौत के बीच जुझ रहा है

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया जिले के मईल चौराहे पर पैसा व गहने के लेन देन के मामले में हुए विवाद में तेजाब फेंकने वाले आरोपी सर्राफा दुकानदार को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पनिका बाजार गांव के रहने वाले चन्दन राजभर तेजाब से गम्भीर रूप से झुलस गया था। वह गोरखपुर अस्पताल में जीवन व मौत के बीच जूझ रहा है। जबकि चन्दन राजभर की बहन संध्या ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि छह महीने पहले मुझे 80 हजार रुपए की जरूरत थी तो मैंने मईल चौराहे पर श्वेता ज्वेलर्स के दुकानदार पनिका बाजार निवासी अरविंद वर्मा के यहां अपनी मनटीका,नथिया, झुमका व दो अंगुठी बंधक रख कर 80 हजार रुपए लिया था। तीन महीने पहले ब्याज सहित रूपए वापस कर दिया। लेकिन अरविंद वर्मा ने मेरी गहना वापस नहीं किया। वह कहने लगे कि तुम्हारी मां भी पैसे ली है जब रूपए दोगी तभी गहना देंगे। मैं कहीं कि मेरी मां पैसे ली है तो पर्ची दिखा दो। वृहस्पतिवार को अरविंद वर्मा के दुकान पर हिसाब कराने अपने भाई अरविंद वर्मा के साथ पहुंची और जब पर्ची दिखाने को कहा तो मुझे व मेरे भाई को गाली देते हुए दुकान से भगाने लगा। जब मेरा भाई विरोध किया तो लात घूसों से मारने लगा। इसी बीच अरविंद वर्मा ने गिलास में तेजाब लेकर आया जान मारने की नियत से मेरी भाई के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिससे आसपास के लोग व मेरा भाई गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।

 

Exit mobile version