Site icon Bhoomika Bharat News

चंडीगढ। रिश्वतखोरी के आरोप मे पकड़े गए DIG भुल्लर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत। चंडीगढ से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़े गए DIG भुल्लर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत,

चंडीगढ से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

 

CBI छापे में करोड़ों की अवैध संपत्ति बरामद किया गया है।

डीआईजी एचएस भुल्लर को सीबीआई ने एक कबाड़ व्यापारी से 8 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है. चंडीगढ़ के उनके आवास से 5 करोड़ नकद, 1.5 किलो सोना, 22 लग्जरी घड़ियां और विदेशी शराब मिली है. अब उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

डीआईजी एचएस भुल्लर के घर से 5 करोड़ कैश, 22 लग्जरी घड़ियां और विदेशी शराब बरामद.

डीआईजी एचएस भुल्लर के घर से 5 करोड़ कैश, 22 लग्जरी घड़ियां और विदेशी शराब बरामद.

पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गुरुवार को पुलिस उप महानिरीक्षक (रोपड़ रेंज) भुल्लर को 8 लाख रुपए के रिश्वत के एक मामले में जांच के दौरान सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. उनके चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित घर से 5 करोड़ रुपए नकद, 1.50 किलो सोना, अचल संपत्तियों के दस्तावेज, दो लग्जरी कारों की चाबियां, 22 लग्जरी घड़ियां, लॉकर की चाबियां, 40 लीटर विदेशी शराब, एक डबल बैरल बंदूक, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और एक एयरगन सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ था.

Exit mobile version