Site icon Bhoomika Bharat News

हरदोई उत्तर प्रदेश। एसपी ने दरोगा व सिपाही को किया निलंबित। हरदोई से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

एसपी ने दरोगा व सिपाही को किया निलम्बित..

हरदोई उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

हरदोई: थाना हरपालपुर में तैनात सिपाही प्रतीक कुमार यादव द्वारा शिकायतकर्ता को डरना धमकाना व उत्कोच की मांग करने तथा उ.नि. विजय शुक्ला द्वारा आरक्षी प्रतीक कुमार यादव के द्वारा की गई उत्कोच की मांग की जानकारी होने के उपरान्त भी उच्चाधिकारीगणों को संज्ञानित नहीं कराया गया जबकि आरक्षी प्रतीक कुमार यादव का सहयोग किया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा उ.नि. विजय शुक्ला व आरक्षी प्रतीक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच आसन्न की गई है।

Exit mobile version