Site icon Bhoomika Bharat News

कलेक्टर ने राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का किया सम्मान

 

कलेक्टर ने राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का किया सम्मान

 देश 24 लाइव न्यूज़ रिपोर्टर -राजा खान जिला ब्यूरो बालोद

जिले के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

बालोद, 17 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बुधवार 15 अक्टूबर को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शामिल होने वाले राजहरा वेटलिफ्टिंग एसोशिएशन के प्रतिभागी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों के उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों के मांग पर दल्लीराजहरा में खिलाड़ियों के जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

–00–

Exit mobile version