Site icon Bhoomika Bharat News

देवरिया उत्तर प्रदेश। देवरिया की जिलाधिकारी दिब्या मित्तल ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा.लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश। रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

देवरिया की  जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव*

*देवरिया, 15 अक्टूबर।*

कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी **श्रीमती दिव्या मित्तल** की अध्यक्षता में **राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक** सम्पन्न हुई। बैठक में भू-राजस्व वसूली, लंबित न्यायिक वाद, स्टांप वाद, चकबंदी न्यायालय के कार्य, खतौनियों के दाखिले की स्थिति सहित विभिन्न विषयों की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि **धारा 34 के अविवादित प्रकरणों का निस्तारण तत्काल** किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में कोई विवाद नहीं है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। साथ ही राजस्व अभिलेखों का संधारण, नामांतरण, वरासत प्रविष्टियाँ एवं खसरा-खतौनी सुधार कार्य हर हाल में सुनिश्चित किए जाएं।

श्रीमती मित्तल ने कहा कि **जन सुनवाई एवं समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर** किया जाए और बिना उचित कारण कोई भी शिकायत लंबित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों में **पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता** होनी चाहिए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

बैठक में **अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेंद्र सिंह**, **मुख्य राजस्व अधिकारी जल राजन चौधरी**, **अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री राम शंकर**, **ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर श्रुति शर्मा**, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#deoria

Exit mobile version