Site icon Bhoomika Bharat News

केदारनाथ धाम। श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर 17 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे टूटा ये रिकॉर्ड। केदारनाथ धाम से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

*श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, 17 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे, टूटा ये रिकॉर्ड*

 

*केदारनाथ धाम से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट*

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। कपाट बंद होने से पहले ही यात्रा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभी तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। जबकि अभी इस सीजन में एक हफ्ते का समय बचा हुआ है।

 

केदारनाथ के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे। पिछले साल पूरे सीजन में 16 लाख 52 हजार 76 यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे थे। बता दें कि बर्फबारी के बाद केदारघाटी का मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि ठंड भी जबरदस्त पड़ रही है। तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शनों के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ भी उठा रहे हैं।

Exit mobile version