अमृत संवाद कार्यक्रम के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन दल्ली राजहरा में एक विशेष बैठक एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डी. आर.एम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्षद टी. ज्योति वार्ड की जन समस्याएं एवं आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित ज्ञापन प्रस्तुत किया।
प्रमुख मांगे :-
-
रेलवे के क्रिकेट मैदान का उन्नयन ताकि उसे पूर्ण सुविधा युक्त क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा सके और स्थानिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके।
-
रेलवे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की स्थापना जिससे सामाजिक तत्वों पर नियंत्रण व क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके।
-
रेलवे बाउंड्री के कारण बंद मार्ग का सुधार व पूर्ण निर्माण जिससे आमजन की आवाज सहित सम हो सके।
