दुर्गापुर मेडिकल छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर बोलते हुए अग्निमित्रा पॉल ने राज्य सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
दुर्गापुर से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
“यह घटना कॉलेज के बाहर हुई। नियम है कि छात्राएं रात 10 बजे के बाद बाहर नहीं जा सकतीं, लेकिन यह घटना रात 8 बजे की है। कॉलेज के बाहर की सड़क पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है, न ही कोई CCTV कैमरा लगा है। पास में ही महज़ 500 मीटर दूर जंगल है — जहां हर तरह की अनैतिक गतिविधियाँ होती हैं, और पुलिस सब जानती है।”
उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा —
“मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। उनकी सरकार का रवैया साफ है — सच्चाई को दबाना है, सच को छिपाना है। इस केस में मेडिकल रिपोर्ट छुपाई जा रही है, और आगे चलकर ये भी छिपाया जाएगा कि रेप हुआ या नहीं। FIR में कमज़ोर धाराएं लगाई जाएंगी, आरोपी छूट जाएंगे… और हम सब एक महीने तक चिल्लाते रहेंगे, फिर भूल जाएंगे — क्योंकि तब तक 20 और महिलायें हवस का शिकार हो चुके होंगे!”
अग्निमित्रा पॉल ने सवाल उठाया —
“आख़िर कब तक बंगाल की बेटियाँ डर में जिएंगी? कब तक न्याय सिर्फ़ भाषणों में मिलेगा?”
