Site icon Bhoomika Bharat News

देवरिया उत्तर प्रदेश। पहली नवम्बर से धान खरीद शुरु। बटाईदार भी बेच सकेंगें।

पहली नवम्बर से धान खरीद शुरू, बटाईदार भी बेच सकेंगे

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

देवरिया।

किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद देवरिया में पहली नवम्बर, 2025 से धान खरीद कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। इसकी जानकारी खाद्य विपणन अधिकारी ने दी।

इस वर्ष बटाईदार किसानों से भी धान की खरीद की जाएगी।

सभी किसानों के लिए धान विक्रय हेतु खाद्य विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

बिना पंजीकरण किसी भी किसान का धान नहीं खरीदा जाएगा।

शासन द्वारा वर्ष 2025-26 हेतु धान का समर्थन मूल्य ₹2369 प्रति क्विंटल तय है।

यह बीते साल से ₹69 प्रति क्विंटल ज्यादा है।

इसके अलावा किसानों को उतराई व छनाई के मद में ₹20 प्रति क्विंटल भी दिया जाएगा।

पंजीकरण सुविधा केंद्र प्रभारियों से सम्पर्क, किसान मित्र एप, खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in और जन सेवा केंद्रों से है।

बटाईदार किसान, पंजीकरण मूल भू-स्वामी के आधार मे दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करेंगे।

किसान पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

किसान बंधु शीघ्रता से अपना पंजीकरण कराएं ।

इससे नियमानुसार सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फोटो, बैंक पासबुक, पहचान पत्र तथा खतौनी की जरूरत होगी।

Exit mobile version