Site icon Bhoomika Bharat News

CG Dhan Kharidi Latest News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी धान खरीदी,

छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “हमारी सरकार में हम सबका धान खरीदते हैं”। बता दें कि इस बार प्रदेश में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की संभावना जताई जा रही है।

देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस बार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन आवश्यक है। एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी (Unique Farmer ID) प्राप्त होती है। यह आधार लिंक्ड डेटाबेस शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ केवल वास्तविक पात्र किसानों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार की वर्ष 2025-26 के लिए नई धान उपार्जन नीति और कस्टम मिलिंग नीति बनकर तैयार है। बताया गया है कि नीति के प्रारूप को इसी महीने दीपावली के पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह नीति लागू होगी। खास बात ये है कि इस बार धान उपार्जन करने वाली सोसाइटियों और मिलिंग करने वाले मिलरों को सरकार कुछ राहत दे सकती है।

Exit mobile version