Site icon Bhoomika Bharat News

सेजेस स्कूलों में संविदा पदों पर शिक्षकों की भर्ती पर सवाल

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। संविदा पदो पर चयन में भाई भतीजावाद और पक्षपात के आरोप लगाते हुए पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। सबसे गंभीर आरोप चयन समिति के नोडल अधिकारी डीपी कोसरे पर लगे हैं, जिन्होंने अपनी ही बेटी आकांक्षा कोसरे की नियुक्ति व्याख्याता (सामाजिक विज्ञान) पद पर घोठिया आत्मानंद विद्यालय में करवाई है। उन्होंने ना तो अपने पारिवारिक संबंध की जानकारी दी और ना ही स्वयं को चयन प्रक्रिया से अलग किया। इतना ही नहीं आरक्षित वर्ग से होने के बावजूद उनकी बेटी को अनारक्षित वर्ग में नियुक्त किया गया।

शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार चयन समिति में शामिल कोई भी अधिकारी अपने परिजन को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं कर सकता। इसके लिए पूर्व सूचना और शपथ पत्र अनिवार्य है। सूत्रों के अनुसार आठ सितंबर को इंटरव्यू के दौरान दो से तीन बार सेट बदले गए, जिससे हेरफेर की आशंका बढ़ गई है। वहीं युक्तिकरण के नाम पर कई योग्य अभ्यर्थियों को जानबूझकर बाहर रखा गया और अपात्रों को शामिल किया गया। इस मामले में जानकारी के लिए जिला शिक्षा -अधिकारों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया। इस गड़बड़ी से कई योग्य और पात्र उम्मीदवारों को बाहर कर दिया गया, जिसके चलते बेरोजगार युवाओं में भारी नाराजगी है। पीड़ित अभ्यर्थियों ने पूरी चयन सूची को रद्द कर पुनः निष्पक्ष प्रक्रिया से भर्ती की मांग की है।

Exit mobile version