दल्ली राजहरा तहसील साहू संघ का सालाना सामाजिक चुनाव आज साहू सदन थाना चौक दल्ली राजहरा में पास शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में 216 मतदाताओं ने मत डाले। जिनमें से 13 मतदाता आजीवन सदस्य एवं संरक्षक के साथ-साथ पदाधिकारी थे।
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
203 मतदाता को अपने मत का प्रयोग करना था। इस मतदान में 176 वोट पड़े जो कि मतदान का 86.6% रहा। अध्यक्ष पद के लिए दो पैनल बने थे। जिसमें से अध्यक्ष पद के लिए युवराज साहू, शीतल साहू एवं महिला उपाध्यक्ष के लिए विमला साहू, पूर्णिमा साहू तथा पुरुष उपाध्यक्ष के लिए गोविंद राम साहू रेखु राम साहू ,महिला संगठन सचिव के लिए कुंती साहू नीरज साहू एवं पुरुष संगठन सचिव के लिए खूब लाल साहू, हीरालाल साहू थे।
जीत एवं जीत का अंतर इस प्रकार रहा :-
अध्यक्ष पद के लिए
शीतल साहू -110 वोट
युवराज साहू – 58 वोट
शीतल साहू 52 वोटों से अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की
उपाध्यक्ष पद पुरुष के लिए
गोविंद राम साहू – 109 वोट
रेखुराम साहू – 59 वोट
गोविंद राम साहू 50 वोटो से उपाध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की
उपाध्यक्ष पद महिला के लिए
विमला साहू – 108 वोट
पुर्णिमा साहू – 52 वोट
विमला साहू 56 वोटो से उपाध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की
संगठन सचिव पद पुरुष के लिए
खूबलाल साहू – 119 वोट
हीरालाल साहू – 47 वोट
खूबलाल साहू 72 वोटो से संगठन सचिव पद के लिए जीत दर्ज की
संगठन सचिव पद महिला के लिए
कुंती साहू – 105 वोट
नीरा साहू – 61 वोट
कुंती साहू 44 वोटो से संगठन सचिव पद के लिए जीत दर्ज की
विजयी प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारियों एवं नपा अध्यक्ष ने प्रमाण पत्र के साथ बधाई दिया
