Site icon Bhoomika Bharat News

RBI ने जारी किए सख्त नियम….4 अक्टूबर से अब सभी बैंकों में चेक एक ही दिन में क्लियर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई गाइडलाइन के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2025 से देशभर के सभी बैंक एक ही दिन में चेक क्लियर करेंगे।

देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद

अभी तक चेक क्लियर होने में 1 से 2 दिन का वक्त लगता था। लेकिन अब HDFC और ICICI समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को सूचना दी है कि 4 अक्टूबर से जमा किए गए चेक कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएंगे।

आरबीआई ने बताया कि इस नए सिस्टम को दो चरणों में लागू किया जाएगा।

नई व्यवस्था में चेक के लिए एक सिंगल प्रेजेंटेशन सेशन होगा।
➡ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैंक चेक को स्कैन कर क्लियरिंग हाउस भेजेंगे।
➡ क्लियरिंग हाउस चेक की इमेज को भुगतान करने वाले बैंक तक पहुंचाएगा।
➡ उसके बाद सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक भुगतान करने वाला बैंक उस चेक पर पॉजिटिव या नेगेटिव कॉन्फर्मेशन देगा।

हर चेक का एक ‘आइटम एक्सपायरी टाइम’ होगा, यानी तय समय तक ही बैंक को पुष्टि करनी होगी।

ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बैंकों ने पॉजिटिव पे सिस्टम अपनाने की भी अपील की है। इसके तहत 50 हजार रुपए से ज्यादा के चेक जमा करने पर खाताधारक को कम से कम 24 घंटे पहले बैंक में विवरण देना होगा – जैसे खाता संख्या, चेक संख्या, तिथि, राशि और लाभार्थी का नाम।

यदि ये जानकारी मेल खाएगी, तो चेक क्लियर कर दिया जाएगा। अगर नहीं, तो बैंक चेक को अस्वीकार कर देगा और जारीकर्ता को दोबारा सही विवरण देना होगा।

Exit mobile version