संवाददाता, अलीगढ़ :शहर के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को दशहरा पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया गया और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
सौ फूटा रोड निकट ज्ञान सरोवर कॉलोनी में भी बच्चों ने रावण का पुतला तैयार कर उसका दहन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “जय श्रीराम” के जयकारों के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
इस मौके पर गगन प्रकाश, अपूर्वा वार्ष्णेय, के.एम. भारद्वाज, तनिष्क, गौरव, ईशान अग्रवाल, नव्या अग्रवाल आदि मौजूद रहे। रावण दहन के उपरांत सभी ने मिलकर जलबी-बालूशाही का प्रसाद ग्रहण किया।
