नवदुर्गा समिति ने अधिकारीयों से विसर्जन स्थल पर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा
ANURAG TIWARI BANDA UTTAR PRADESH
ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बाँदा l पहली अक्टूबर को दुर्गा मूर्तीयों के विसर्जन को देखते हुए केन्द्रोय पूजा महोत्सव समिति ने शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए कें नदी विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया l समिति के वरिष्ठ संरक्षक एवं अध्यक्ष अमित सेठ भोलू तथा महामंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में समिति के संरक्षक गण एवं पदाधिकारियों ने शहर से देवी प्रतिमाओं के निकलने वाले मार्गो का भ्रमण किया कुछ जगह सड़कों में गड्ढा होने पर ई ओ नगरपालिका व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू से गड्ढों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए l इसके बाद केंन नदी विसर्जन घाट में चल रहे घाट दुरुस्तीकरण कार्य व पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए मशीनों से पानी भराव को पर्याप्त मात्रा में पानी भराने के निर्देश दिए जिससे मूर्तीयों का ठीक ढंग से किया जा सके l बरसात को देखते हुए पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि से मौरम के ऊपर लोहे की चद्दर डलवाने को कहा गया l देखा गया कि मूर्तीयों के विसर्जन को घाट तक जाने व विसर्जन के बाद वापस आने के लिए अलग अलग घाटों की व्यवस्था की गई है जिससे एक जगह भीड़ एकत्र न हो सके l इसी प्रकार प्रतिनिधि ने बताया कि रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है l निरीक्षण के पूर्व समिति की एक बैठक कार्यालय आयोजित की गई जिसमें पहली अक्टूबर को विसर्जन के लिए निकलने वाले देवी रथो को सुचार्रु ढंग से निकलने के लिए समिति द्वारा की गई व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया l समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि विसर्जन पहली अक्टूबर को होगा लोग भ्रमित न हों l कार्यक्रम में प्रभाकर सिंह चंदेल, प्रकाश साहू , उत्तम सक्सेना, अभिषेक पाण्डेय, लखन राजपूत, गोपाल चन्द्र अवस्थी, दिनेश दीक्षित, मनोज जैन, अंकित बासू सहित सभी संरक्षकगड़ व पदाधिकारी मौजूद रहे l