Site icon Bhoomika Bharat News

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश। पुलिस से घिरने पर प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को मारी गोली । फिर खूद को उड़ाया दोनोंकी हुई मौत। रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

पुलिस से घिरने पर प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया दोनों की हुई मौत_

 

बुलंदशहर से राजेश कुमार यादव की रिपोर्ट

बुलंदशहर: खुद को पुलिस से घिरता देखकर प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. जिले के एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य कलेक्ट किए हैं. पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में हाईवे के पास मोहल्ला किशनचंद्र की है.

पहले जानें बुलंदशहर का घटनाक्रम: बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 3 बजे मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस गुमशुदा प्रेमी-प्रेमिका की तलाश में डिबाई थाना क्षेत्र के मोहल्ला किशनचंद्र पहुंची. यहां आरोपी युवक के फूफा सहित ग्राम प्रधान और चार अन्य लोगों के मकान पर एक साथ दबिश दी गई. पुलिस के कहने पर भी प्रेमी-प्रेमिका ने दरवाजा नहीं खोला.

दूसरे मकान के छत पर मारी गोली: पुलिस के मुताबिक, टीम के पहुंचने पर प्रेमी-प्रेमिका दूसरे दरवाजे से छत के रास्ते करीब 30 मीटर दूर तीसरे मकान पर भागकर पहुंचे. यह मकान पूर्व एडीओ पंचायत लायक सिंह का है. जब उन्होंने देखा कि पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है, तब प्रेमी युवक ने 315 बोर के अवैध तमंचे से अपनी नाबालिग प्रेमिका के सिर में गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली.

स्थानीय पुलिस ने किया मौका मुआयना: फायर की आवाज सुनकर, पुलिस गोली न चलाने की चेतावनी देती रही. बाद में जब पुलिस छत पर पहुंची, तो देखा कि दोनों के शव खून से लथपथ पड़े हैं. सुबह करीब 4 बजे सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा और दो खाली खोखे बरामद किए हैं.

 

अब जानें बुलंदशहर क्यों पहुंची थी पुलिस: एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से हरिद्वार के फकरेड़ा भगवानपुर का निवासी प्रिंस (26) पिछले कई साल से मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के छपार गांव में अपने ननिहाल में रहता था. करीब 2 साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से हुई. दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया. दोनों के परिवार इसके खिलाफ थे, क्योंकि लड़का-लड़की अलग समाज के थे.

19 सितंबर 2025 को प्रिंस नाबालिग किशोरी को लेकर फरार हो गया. वह अपने फूफा प्रमोद के पास पहुंचा. जिसने अपने परिचित से हाईवे स्थित मोहल्ला सराय किशनचंद्र में दोनों को मकान किराए पर दिला दिया. 22 सितंबर को दो हजार रुपए एडवांस देकर प्रेमी-प्रेमिका मकान की ऊपरी मंजिल रहने लगे. इधर किशोरी के पिता ने 20 सितंबर को ही छप्पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसी केस में मुजफ्फरनगर पुलिस बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला किशनचंद्र पहुंची थी.

Exit mobile version