जुबिन गर्ग का सिंगापुर में हुआ पोस्टमार्टम, मौत की साजिश या संयोग? अब उलझी गुत्थी सुलझाएगी सरकार, हो गया एक्शन
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
मुंबई. महाराष्ट्र
बॉलीवुड और असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में मौत हो गई. वह 52 साल के थे. वह 20 और 21 सितंबर को सिंगापुर में होने वाले नॉर्थईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्मेंस कि लिए गए थे. लेकिन इवेंट से शुरू होने से एक दिन पहले ही वह सिंगापुर के एक बीच पर स्कूबा डाइविंग करने गए थे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया किया कि उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहना था. पुलिस ने उन्हें समुद्र से निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.
जुबिन गर्ग की मौत की जांच करेगी असम सरकार.
जुबीन गर्ग की मौत लेकर मिस्ट्री बन गई है. कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी. जबकि दावा कहा जा रहा है कि वह बरसों से स्कूबा डाइविंग करते आ रहे थे. अब उनकी मौत की वजह जानने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार जुबिन गर्ग की मौत की जांच करेगी.
हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मैंने सिंगापुर के हाई कमिश्नर साइमन वोंग से बात की और हमारे प्रिय जुबीन गर्ग की असामयिक मृत्यु के कारणों की विस्तृत जांच की मांग की. उन्होंने इस संबंध में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि मशहूर गायक जुबिन गर्ग के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को सिंगापुर में पूरा हो गया. जुबिन का पार्थिव शरीर उनके साथ आए लोगों को सौंपा गया है.
हिमंत बिस्वा सरमा ने की सीआईडी जांच की मांग.
भारतीय दूतावास को सौंपा गया जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हम सभी के चहेते जुबिन गर्ग के शव का पोस्टमार्टम सिंगापुर में पूरा हो गया. उनका पार्थिव शरीर वहां उनके साथ गई टीम के सदस्यों शेखर ज्योति गोस्वामी, संदीपन गर्ग और सिद्धार्थ शर्मा (प्रबंधक) को भारतीय दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा जा रहा है.’’
जुबिन गर्ग के साथ कई लोग कर रहे थे स्कूबा डाइविंग
सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने शुक्रवार रात हेमंत को सूचित किया था कि गर्ग की मौत सिंगापुर में समुद्र में बिना लाइफ जैकेट के तैरने के दौरान’ हुई थी. हेमंत ने कहा था कि गर्ग सहित 18 लोग स्कूबा डाय और तैराकी के लिए गए थे. उन्होंने कहा कि जुबिन गर्ग बिना लाइफ जैकेट पहने तैराकी के लिए गए थे और लाइफ गार्ड ने उनसे लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जुबीने शुरुआत में लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने इसे यह कहते हुए उतार दिया कि जैकेट बहुत बड़ी है और उसे पहनकर तैरने में प
