Site icon Bhoomika Bharat News

ग्राम झिनगुवां पंचायत दुर्गानगर में शमशान निर्माण करवाने के लिए सीईओ एवं एसडीएम से लगाई गुहार ग्रामीणों ने।

  1. टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत  ग्राम झिनगुवां पंचायत दुर्गानगर में शमशान घाट शांति धाम नहीं होने से ग्रामीणों को अंत्येष्टि दहन संस्कार करने के लिए पूरे ग्रामीणों को बहुत समस्या होती है। 

जिन लोगों के पास जमीन है  वह अपने निजी खेत में दाह संस्कार कर लेते हैं जिन लोगों के पास खुद की जमीन नहीं होने पर बहुत दुखदाई समस्या होती है। बरसात गर्मी इत्यादि मौसम में यदि गांव में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती  है तो समस्या विशाल रूप ले लेती है।

जिससे ग्रामीणों ने अनु विभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुक्तिधाम बनवाने की कई बार गुहार लगाई । लेकिन सुनने को कोई भी अधिकारी आगे नहीं आते ।

जिला प्रशासन को संज्ञान में लेकर तुरंत निर्देश करने चाहिए जिस गांव में शमशान नहीं है तत्काल बनवाया जाए। कुछ महीने पूर्व मातोली  गांव में अचानक बरसात के समय मौत हो गई लेकिन दाह संस्कार तिरपाल के सहारे करना पड़ा था जिला में सुर्खियों का बिषय एवं चर्चित बना रहा।

जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा श्रीवास्तव शक्ति बर्तते हुए तत्काल शमशान एवं मुक्तिधाम कार्य करवाना निर्देश देना चाहिए।

महेश तेजी प्रसाद भजनलाल बृजलाल अच्छेलाल राजेंद्र हरिराम इत्यादि ग्रामीण उपस्थित होकर मुख्य कार्य पालन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी से गुहार लगाई लेकिन दो-तीन बर्ष से लगातार मांग कर रहे हैं सुनने को अधिकारी कर्मचारी तैयार नहीं। सरपंच सचिव को भी सहयोग करना चाहिए।

Oplus_0
Oplus_0
Exit mobile version