Site icon Bhoomika Bharat News

छकौड़ी लाल पाठक वार्ड कटनी के निवासी की ओर से विज्ञप्ति जारी की,,, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी के खिलाफ चल रहे राजनीतिक षड़यंत्रो का किया विरोध

 

छकौड़ी लाल पाठक वार्ड कटनी के निवासी की ओर से विज्ञप्ति जारी की,,,
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी के खिलाफ चल रहे राजनीतिक षड़यंत्रो का किया विरोध 💥💥

कटनी: विजयराघवगढ़ के विधायक प्रसिद्ध उद्योगपति एवं ब्राह्मण समाज कटनी के संरक्षक श्री Sanjay Satyendra Pathak संजय सत्येंद्र पाठक, जिनका जीवन सदा मानवता एवं जन सेवा की एक मिशाल रहा है। उन्होंने सदा सामाजिक, धार्मिक, कार्यों में केवल तन मन और धन ही नहीं अपने जीवन का अमूल्य समय पूर्ण समर्पण के साथ प्रदान किया है। जिससे जिले ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के और किसी वर्ग, विशेष में नहीं संपूर्ण मानव जाति में उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन निरंतर शिखर पर है। उनकी इसी लोकप्रियता के कारण मानव समाज का प्रत्येक वर्ग उनके साथ रहता है और दलगत राजनीति से परे हटकर उन्हें राजनीति के नित नए शिखर पर पहुँचाने के लिये सदैव तत्पर रहता है ये सभी सफलताएँ उन्हें इसलिए मिलती हैं क्यूँकि उनका जीवन का मकसद ही मानव सेवा, क्षेत्र और प्रदेश का विकास रहा है।

उद्योगपति के रूप में धन को अर्जित करना, अर्जित धन सम्पत्ति का उपयोग अपने साथ-साथ समाज के ग़रीब, मज़दूर एवं ज़रूरतमंदों के लिये खर्च करना ही सनातन की परंपरा है। जिसका अनुसरण संजय पाठक जी के द्वारा किया जाता रहा है उनकी यह विशिष्ट कार्यशैली समाज में लोकप्रिय जननायक के रूप में दूसरों से अलग पहचान बनाती है।

वर्तमान समय में कुछ लोगों के द्वारा उनकी छवि धूमिल करने के लिये अलग–अलग तथ्य प्रस्तुत किए जा रहे है उन तथ्यों में कितनी सच्चाई है, यह तो न्यायालय और ईश्वर ही जनता है परंतु एक बात जरूर विचार करने योग्य है कि प्रस्तुत किए गए विषय जिस समय के हैं उस समय के सभी संजय पाठक जी के सहयोगी की भूमिका में 24 घंटे उपलब्ध रहते थे उस समय मौन रहना और आज विभिन्न विषयों को प्रशासन एवं सोशल मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करना आश्चर्यजनक प्रतीत होता है कहीं यह केवल समाज में संजय पाठक जी की छवि खराब करके राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास तो नहीं है यदि ऐसा है तो केवल वार्ड निवासी ही नहीं समाज का प्रत्येक वर्ग संजय पाठक जी के साथ है और उनकी संघर्ष यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है।

समस्त छकौड़ी लाल पाठक वार्ड निवासी कटनी मध्यप्रदेश

Exit mobile version