Site icon Bhoomika Bharat News

वन परिक्षेत्र गुरुर से लगे ग्राम डांगीमाचा-खिरकीटोला में मिला दंतेल हाथी का लोकेशन

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

वन परिक्षेत्र गुरूर से लगे ग्राम डांगीमाचा – खिरकीटोला मे मिला दंतेल हाथी का लोकेशन, कभी भी हो सकता है वापसी | वन परिक्षेत्र गुरुर के जंगल से निकलने के बाद दंतेल हाथी का लोकेशन वन परिक्षेत्र धमतरी के ग्राम डांगीमाचा – खिरकीटोला के पास मिला है ऐसे में वन विभाग ने ग्राम डांगीमाचा – खिरकीटोला एवं गंगरेल को हाई अलर्ट पर रखा है जबकि ग्राम विश्रामपुर, टूमराभाट, बोरिदखुर्द, बोरीदकला,सोरम, भटगांव जैसे आसपास गांव को अलर्ट पर रखा है

बता दे की 10 सितंबर को ही यह दंतेल हाथी वन परिक्षेत्र गुरुर के जंगल से निकलकर वन परिक्षेत्र धमतरी के जंगल में प्रवेश किया है वर्तमान मे जिस जगह हाथी का लोकेशन मिला है वह स्थान गुरुर एवं धमतरी के मध्य सीमा क्षेत्र है ऐसे में यह दंतेल हाथी कभी भी वन परिक्षेत्र गुरुर की जंगल में लौट सकता है सोमवार की शाम 5:00 बजे वन विभाग कार्यालय गुरुर से जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस सत्र में वन परिक्षेत्र गुरुर एवं धमतरी में किसी भी प्रकार से कोई जनहानि नहीं हुआ है लेकिन डंडिल हाथी द्वारा लगातार धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है हाथी की संख्या एक ही है जिसे वन विभाग द्वारा bbma3 हाथी के नाम से जाना जाता है

Exit mobile version