Site icon Bhoomika Bharat News

नि: शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल मे हुआ 43 साइकिल का वितरण

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजनाअंतर्गत 43 बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सन् 2025_26 कक्षा नवनी में अध्यनरत नव प्रवेशित बालिकाओं को जिसमे अनुसूचित जाति वर्ग से 13 साइकिल, जनजाति वर्ग से 14 साइकिल पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग में 16 साइकिल का वितरण किया गया |

स्वामी आत्मानंद स्कूल नया बाजार दल्ली राजहरा मे आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे, श्री रमेश गुजर अध्यक्ष (एसएमडीसी), श्री सौरभ लुनिया महामंत्री जिला बालोद, श्री रामेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष, श्री राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्रीमती अरुणा रामटेके पार्षद वार्ड क्रमांक 18, श्री संजीव सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 4, श्री विशाल मोटवानी पार्षद वार्ड क्रमांक 24, श्री तरूण साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 15, श्री सुरेश जायसवाल पार्षद वार्ड क्रमांक 22, श्री प्रमोद रात्रे वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 25, मेवा पटेल पार्षद वार्ड क्रमांक 9 ,टी. ज्योति पार्षद वार्ड क्रमांक 26, मुकेश खस, समर्थ लखानी, संस्था प्रमुख श्री टी, आर, रानाडे एवं समस्त शाला परिवार की उपस्तिथि रही |

नगर पालिका अध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण योजना की सराहना करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि इस योजना में एससी, एसटी वर्ग के बालिकाओं के लिए यह योजना स्कूल आने जाने में सुविधा प्रदान करने हेतु लागू किया गया है। छात्राओं में शिक्षा को बढ़ावा देने में प्रेरणा मिलती है। आयोजन मे उपस्थित सभी अतिथि एवं शाला परिवार ने सभी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की |

Exit mobile version