Site icon Bhoomika Bharat News

शिक्षक दिवस एवं बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस पर कुदरी पंचायत में युवाओं की हुई विशेष बैठक, इन समस्याओं पर भी की गई बात

बृजकिशोर पटेल की रिपोर्ट

शहडोल मध्यप्रदेश

अमझोर/कुदरी – ग्राम पंचायत कुदरी में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है इसी अवसर पर ग्राम पंचायत कुदरी के युवाओं ने की बैठक की।

ग्राम पंचायत के मुद्दे पर चर्चा की गई है चर्चा का मुख्य विषय कुदरी पंचायत में अंबेडकर/सामुदायिक भवन की आवश्यकता है। कुछ समय पहले ही एक लिखित आवेदन ग्रामीणों के द्वारा 15 अगस्त की ग्राम सभा के दिन ग्राम पंचायत में दिया गया था, जिसे लेकर आज दिनांक तक ग्राम पंचायत कुदरी के ग्रामीणों को कोई प्रतिक्रिया व संतुष्ट जवाब नही दिया गया। आवेदन में मुख्य अंबेडकर भवन, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मुद्दे शामिल हैं। युवाओं का कहना है कि कुदरी ग्राम पंचायत में कोई विकास नहीं हो रहा है।

शिक्षक दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया है, जिसमें गांव के ग्रामीण जन भी उपस्थित थे। जमुना अहिरवार, दिलीप अहिरवार, सूरज अहिरवार, दिनेश अहिरवार, रामचंद्र अहिरवार, रिशु अगरिया, चंद्रिका अहिरवार, अमित अहिरवार, डॉ पी डी बौद्ध (क्लर्क), मोहन अंबेडकर (पोस्टमैन), कैलाश अहिरवार (एडवोकेट) एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 

 

 

Exit mobile version