लखनऊ: पैसों के लेनदेन के मामले में चार पहिया और मोबाइल फोन चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
लखनऊ उत्तरप्रदेश
राजधानी लखनऊ में मटियारी चिनहट निवासी राशिद के गैरेज का ताला तोड़कर कर दो चार पहिया फोर्ड एस्पायर और हुंडई एक्सेंट के साथ दो मोबाइल और नगदी चुराने वाले 3 चोर सैफवान, सरफराज और मोहम्मद नियाज़ को विभूति खण्ड पुलिस और पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राइम टीम की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।
पैसों के लेनदेन को लेकर तीनों आरोपियों ने राशिद को सबक सिखाने के लिए गैरेज का ताला तोड़कर सफेद रंग की चार पहिया हुंडई एक्सेंट और काले रंग की चार पहिया फोर्ड एस्पायर के साथ दो मोबाइल फोन और नगदी लेकर फरार हो गए थे। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विनम्र खंड से गिरफ्तार किया।
संयुक्त टीम द्वारा तीनों अभियुक्तों के कब्जे से दोनों चार पहिया वाहन बरामद कर लिया गया, पर दोनों मोबाइल और नगदी बरामद नहीं हुआ। तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी में विभूति खण्ड पुलिस टीम से एसआई असित यादव, एसआई संदीप सिंह गौर आदि शामिल थे, वहीं पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राइम टीम से एसआई अमरनाथ चौरसिया, संदीप पाण्डेय आदि शामिल थे..
