Site icon Bhoomika Bharat News

लखनऊ उत्तर प्रदेश। संजय प्रसाद पर ABVP का सीधा अटैक।

संजय प्रसाद पर ABVP का सीधा अटैक!!

 

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

 

लखनऊ उत्तप्रदेश

 

यूपी पुलिस के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज से भड़की ABVP ने सीधा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पर हमला बोल दिया है।

 

ABVP के हैंडल्स से योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद का पोस्टर जारी कर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

यहां तक कि ABVP के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने भी संजय प्रसाद का नाम लेकर उन पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं।

 

संजय प्रसाद मुर्दाबाद का नारा लगाने वाला ये खुद बीजेपी का अपना विद्यार्थी संगठन है।

 

संजय प्रसाद की SRMU यूनिवर्सिटी के संचालकों के साथ तस्वीर भी वायरल की जा रही है।

 

सवाल बड़ा सीधा सा है। क्या संजय प्रसाद के खिलाफ कोई जांच बिठाई जाएगी?

 

क्या उन्हें पद से हटाया जाएगा?

 

रोम के महान सम्राट जूलियस सीजर आज से करीब 2600 साल पहले कह गए हैं कि “Caesar’s wife must be above suspicion”

 

यानि सीजर की पत्नी अर्थात सबसे करीबी व्यक्ति को सदैव संदेह से परे होना चाहिए।

 

जब मुख्यमंत्री के निकट बने रहने में संभवत: परछाई को भी मात देने वाले अफसर पर खुद बीजेपी का अपना संगठन ऐसे गंभीर आरोप लगा रहा है,

 

तो क्या उस अधिकारी को अब भी अपने पद से चिपके रहना चाहिए?

 

या फिर नैतिकता के “थ्री पीस सूट” न सही, उसके रुमाल की ही लाज रखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए?

Exit mobile version