Site icon Bhoomika Bharat News

यूपी । नायब तहसीलदार ने खूद को सरकारी आवास मे बंद कर पिस्टल से मार ली गोली हालत गंभीर।

यूपी: नायब तहसीलदार ने खुद को सरकारी आवास में बंद कर पिस्टल से मार ली गोली, हालत गंभीर

 

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

लखनऊ/बिजनौर उत्तर प्रदेश

यूपी के बिजनौर में बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब बड़ी घटना हो गई। यहां सदर तहसील के नायब तहसीलदार राजकुमार ने खुद को सरकारी आवास में बंद कर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। नायब तहसीलदार का सरकारी आवास तहसील परिसर में ही है। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

 

 

लोगों ने दरवाजे पर पहले दस्तक दी और जब अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो उसे तोड़ दिया। इसके बाद लोग लहूलुहान नायब तहसीलदार को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। उन्हें एक नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने नायब तहसीलदार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद तहसील के कर्मचारी, नायब तहसीलदार को लेकर एक अन्य अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज शुरू कर किया गया।

 

 

नायब तहसीलदार की हालत गंभीर

नायब तहसीलदार की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में जुटी है। अस्पताल पहुंचे बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने भी नायब तहसीलदार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घटना से कुछ समय पहले ही नायब तहसीदार प्रयागराज स्थित अपने घर से लोटे थे।

 

Exit mobile version