Site icon Bhoomika Bharat News

विधानसभा छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने गौशाला में मनाया जन्मदिन

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

बांदा- पैलानी तहसील के अंतर्गत ग्राम अमलोर गौशाला में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के विधानसभा अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ पार्थ सिंह कछवाह उर्फ विवेक ठाकुर ने अपना जन्मदिन मनाया। जिसमें करणी सेना के कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए l इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पास के बाग में पौधरोपण किया। टीम के सदस्य ठाकुर लाखन सिंह कछवाह उर्फ छोटू और यश सिंह कछवाह ने बताया उनके साथ विभिन्न संस्था और समाजसेवी जुड़कर पर्यावरण को बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पार्थ सिंह कछवाह के 20 वर्ष पूर्ण होने पर कुल 20 पौधे रोपे गए और गायों को गुड और हरा चारा खिलाया गया वही कार्यकताओं ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने के लिए नारे भी लगाए उनका कहना है प्राचीन समय से ही गाय को भारतीय समाज में ‘माता’ के रूप में पूजा जाता है, इसका धार्मिक,सांस्कृतिक, आर्थिक और औषधीय महत्व आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना हजारों वर्ष पहले था। आज के समय में, जब हम वैश्विक स्तर पर अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सहेजने की बात करते हैं, तो यह अत्यावश्यक है कि हम गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देकर उन्हें उनका उचित स्थान दें अमलोर रतन कहे जाने वाले पार्थ सिंह कछवाह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गरीब व जरूरत मंद विद्यार्दियों को पुस्तके भी भेंट की उनका कहना हैं यह पुस्तके क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 9वी, 10वी, 11वी, 12वी के गरीब विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में सहायक सिद्ध होंगी और फिर यही विद्यार्थी भविष्य में इस देश के लिए सहायक सिद्ध होंगे। उन किताबों में हिंदी ,इंग्लिश, गणित, जीव विज्ञान, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल,इतिहास,राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, और मनोविज्ञान जैसी और कई किताबें शामिल है।

Exit mobile version