Site icon Bhoomika Bharat News

लखीमपुर-खीरी कृष्ण जन्म महोत्सव पर स्वांती जागरण ग्रुप के राष्ट्रीय कलाकारों ने भजन झांकियों का प्रस्तुतीकरण।

कृष्ण जन्म महोत्सव पर स्वांती जागरण ग्रुप के राष्ट्रीय कलाकारों ने भजन झांकियों का प्रस्तुतीकरण।

लखीमपुर-खीरी।विकासखंड मितौली ग्राम पंचायत दतेली कला में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया गया, छोटी काशी गोला गोकरननाथ से स्वाति जागरण पार्टी ने रात भर राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के द्वारा सुंदर सजीव झांकियां प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके गणेश वंदना से हुआ, मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पदुम प्रकाश मिश्रा ने गणेश की आरती चंदन बंधन करके किया।
 स्वांती जागरण पार्टी ने रात भर मार्मिक धार्मिक कथा प्रसंग व भजनों के माध्यम से संजीव चित्रण झांकियां के माध्यम से प्रस्तुत किये,राधा कृष्ण की रासलीला, सुदामा का कृष्ण दरबार में जाना, भगवान श्री कृष्ण का जन्म, उड़ीसा का मेला आदि भजनों पर राष्ट्रीय कलाकारों ने मंचन किया।
आयोजक मंडल में आदर्श त्रिवेदी अजय मौर्य प्रशांत अवस्थी ने समाज सेवा से जुड़े हुए अच्छा कार्य करने के लिए ग्राम प्रधान दतेली कलां प्रदुम प्रकाश मिश्रा,व नवनीत शुक्ला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुवंश त्रिवेदी ने की संचालन पत्रकार विजय मिश्रा “विपिन” ने किया।
Exit mobile version