Site icon Bhoomika Bharat News

लखीमपुर-खीरी हर्षोल्लास के मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, याद किया गया आजादी के महानायको को।

लखीमपुरखीरी। विकासखंड मितौली ग्राम पंचायत पिपरझला में 79 वीं आजादी की वर्षगांठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में प्रेम सौहार्दपूर्ण से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए ध्वजारोहण से हुआ, ध्वजारोहण मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र पुष्कर ने संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में किया। सुरेश चंद्र पुष्कर ने आजादी के संदर्भ में बताते हुए कहा आज हम स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ मना रहे हैं दो सौ साल भारत पर ब्रिटिश सरकार ने बर्बरता पूर्वक हुकूमत की हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जो त्याग तपस्या बलिदान किया है आज हम स्वच्छंद होकर के भारत में हर घर तिरंगा फहरा रहे हैं। अब हमें किसी के गुलाम बनने की आवश्यकता नहीं है स्वतंत्रता हमरा जन्मसिद्ध अधिकार है इसी को आजादी के महा नायकों ने मंत्र मान करके स्वतंत्रता संग्राम की जंग छेड़ी थी। समितिसान यूनियन के अध्यक्ष अमर सिंह की मांग पर किसानों के लिए यूरिया की उपलब्धता के संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी खीरी से वार्ता करके जिला योजना समिति की बैठक में जो उन्होंने कहा था उसके लिये अबगांवा मुरासा समिति पर यूरिया उपलब्धता की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अमर सिंह ने जय जवान व जय किसान का नारा लगाते हुए किसानों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसानों को समितियां पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाने को लेकर के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला पंचायत सुरेश चंद्र पुष्कर को सौपा।
 
कार्यक्रम में उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक अशोक शुक्ला ने कहा आज हम स्वतंत्रता दिवस की 79वी वर्षगांठ मना रहे हैं, आजादी के बाद भारत में भ्रष्टाचार जैसे शब्द की कहानी पर कोई गुंजाइश नहीं थी आज के सरकारी तंत्र में कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार को जो जमकर के अमली जामा पहनाया है वह किसी से छुपा नहीं है आज हमें आवश्यकता है इस भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ करके फेंकने की इसके लिए हमारा किसान यूनियन हमारी युवा पीढ़ी यदि जागरूक हो जाए तो भ्रष्टाचारियों की औकात नहीं जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सके। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद कई अन्य मुख्य बिंदुओं पर भी चर्चा करने के बाद बैठक का समापन की घोषणा राधा रमन मिश्रा ने की। 
याद में मनाया गया कार्यक्रम 
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बद्री प्रसाद शुक्ला को कांग्रेस सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के लिए1972 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ताम्रपत्र से सम्मानित किया था उन्हीं की स्मृति में उनके परिजनों के द्वारा यह कार्यक्रम आजादी के स्वर्णिम अवसर पर मनाया गया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे लोग विजय यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य लाले राधारमण धर्मेंद्र सिंह दिनेश कुमार त्रिभुवन लाल आसाराम रामकुमार पांडे चंद्र कुमार जगमोहन लाल छोटे लाल धर्मपाल सिंह रमेश दीप सिंह संदीप कुमार बद्री कुमार ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कुमार नत्थू लाल धर्म जागरण प्रमुख अवध प्रांत प्रेम किशोर अवस्थी आदि संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
Exit mobile version