Site icon Bhoomika Bharat News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देखा टीवी पर राहुल गांधी का लाइव प्रसारण

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

बांदा जनपद अत्तरा कस्बे रोड के एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी द्वारा आयोजित वोट चोरी विषयक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम का उद्देश्य हाल ही में कर्नाटक की एक विधानसभा में कथित तौर पर सामने आए वोट चोरी के मामले पर जनजागरूकता फैलाना था। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार उर्फ लालू दुबे ने बताया कि यह प्रसारण उस घटना पर आधारित था,जिसमें वोट चोरी का मामला पकड़ा गया और राहुल गांधी ने उजागर किया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर विपक्ष एकजुट होकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, क्योंकि यह लोकतंत्र की बुनियाद को प्रभावित करने वाला गंभीर मुद्दा है। कांग्रेस नेता अर्जुन मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से जनता को यह समझाने का प्रयास किया गया कि वोट चोरी कैसे की जाती है और इसका लोकतंत्र पर क्या असर पड़ता है। उन्होंने इसे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए जरूरी कदम बताया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव जिला कांग्रेस कमेटी अविरल पांडेय ने किया। इस दौरान शुभम त्रिपाठी,अशोक वर्धन, नसीम खान, अरविंद कुशवाहा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version