रोडवेज बस पुलिया से टकराकर खाई में पलटी कई लोग हुए घायल
ANURAG TIWARI BANDA UTTAR PRADESH
रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा जनपद चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेन्दा में रोड वेज बस कानपुर से बांदा की ओर आ रही थी जो चिल्ला से दोहतरा के बीच में तारा पुलिया के पास अचानक एक पहिया कच्ची में उतर जाने के कारण खाई में पलट गई l जिससे लगभग 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना मिलते ही चिल्ला थाना प्रभारी संदीप तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य करते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी इस दौरान थाना ने कहा कि यह बहुत बड़ा हादसा होते होते बचा है घटना में किसी की जान नहीं गई सिर्फ चोटे आई हैं बस में लगभग 30 सवारियां सवार थी उसमें से 15 सवारियों को गंभीर चोटे आई है l जिनको एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया है।