Site icon Bhoomika Bharat News

छपारा में कल 4 अगस्त को निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा


प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन दिनांक 04 अगस्त 2025, सोमवार को किया जा रहा है।

कावड़ यात्रा सुबह 9 बजे श्रद्धालुजन मां बैनगंगा नदी के पावन तट स्थित प्राचीन शिव मंदिर सिद्ध बाबा घाट, छपारा से पवित्र जल लेकर मुख्य मार्ग से होते हुए ब्रह्मलीन परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वारूपानंद महाराज जी के गुरुधाम दिघौरी पहुंचेंगे।

गुरुधाम में गुरु रत्नेश्वर भगवान का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके उपरांत पूजन-अभिषेक और विशाल भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें सम्मिलित होकर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

यह भव्य कावड़ यात्रा केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह तथा छपारा के धर्मप्रेमी बंधुओं के सहयोग से आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यात्रा को सफल बनाने का निवेदन किया है।

Exit mobile version