Site icon Bhoomika Bharat News

मंडला आयुक्त ने किया बाढ़ क्षेत्र का निरिक्षण जिलाधिकारी को दिए निर्देश

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

बांदा.आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा अजीत कुमार द्वारा तहसील पैलानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार, पैलानी द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील पैलानी के अंतर्गत 20 राजस्व ग्राम सिंधनकला, लसड़ा, बसधरी,अदरी, रेंहुटा, नरी,अमचौली, शंकरपुरवा मजरा नांदादेव, नरायढ़, चिल्ला, तारा, खजुरी,लौमर,भवानीपुर, महबरा,चंदवारा,खप्टिहा कला,गौरी खुर्द,बरेहटा व पैलानी आंशिक.वर्तमान में बाढ़ से प्रभावित हैं.स्थिति की गंभीरता को रखते हुए उन्होंने जिलाधिकारी जे. रीभा को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों हेतु आपदा प्रबंधन दलों की सक्रिय तैनाती की जाए, अस्थायी राहत शिविरों की स्थापना कर प्रभावित परिवारों के लिए आवास, पेयजल, खाद्यान्न एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराई जाएं, ग्रामवार सूची तैयार कर अतिवृष्टि एवं जलभराव से संपत्ति, फसलों एवं पशुधन के नुकसान का त्वरित आकलन कराया जाए,निचले इलाकों से लोगों के सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन एवं आवश्यक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,बाढ़ संभावित क्षेत्रों में 24घंटे नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर सूचनाओं के आदान-प्रदान की निरंतर निगरानी की जाए,समस्त राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं पंचायतीराज विभाग के मैदानी कार्मिकों की उपस्थिति और समन्वय सुनिश्चित किया जाए,जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया को बाढ़ की स्थिति एवं प्रशासनिक प्रयासों से यथा समय अवगत कराते हुए जनजागरूकता बढ़ाई जाए।

Exit mobile version