Site icon Bhoomika Bharat News

10 वर्षीय नाबालिक बालिका की गुम होने की सूचना पर तत्काल एक्शन में आए खरगोन पुलिस

थाना कोतवाली खरगोन दिनांक 20.07.2025

खरगोन पुलिस ने किया 10 वर्षीय नाबालिग बालिका को 09 घंटे के भीतर दस्तयाब

 

• 10 वर्षीय नाबालिग बालिका की गुम होने की सुचना पर तत्काल एक्शन में आई पुलिस

• पुलिस ने रात भर चलाया सर्चिंग ऑपरेशन

• 09 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल किया दस्तयाब

• परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया

 

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा नाबालिग बालक व बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तायबी करने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

 

इसी क्रम में दिनांक 19-20.07.25 की देर रात थाना कोतवाली खरगोन पर फरियादी निवासी गोपी कुंज बिस्टान रोड खरगोन ने सुचना दी कि, वो गोपी कुंज कालोनी में एक निर्माणधिन माकन में चौकीदारी का काम करता है और उसकी 10 वर्षीय लड़की दिनांक 18.07.25 को 2-3 बजे करीबन कलोनी के गार्डन में खेलने गई थी जो शाम तक घर वापस नहीं आई । परिवार रिश्तेदार सभी के घर पता करने पर भी हमारी लड़की का कहीं पता नहीं चला है, हो सकता है कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर कही ले गया होगा । प्राप्त सुचना पर थाना कोतवाली खरगोन में अपराध क्रमांक 314/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध किया गया ।

 

10 वर्षीय लड़की के गुम होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे थाना जैतापुर व थाना मैंनगाँव की पुलिस टीम की भी सहायता ली गयी । पुलिस की एक टीम को तत्काल फरियादी के मूल निवास स्थान ग्राम टिगरिया थाना चैनपुर भी भेजा गया ।

 

साथ ही अन्य टीमो के द्वारा शहर खरगोन में लगे सीसीटीव्ही कैमरे देखे गये व घटना स्थल के आस पास के जंगल व नालो ने भी रात भर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया, आस-पास के लोगो से भी पुछताछ कर जानकारियां जुटाई गयी एवं पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर बालिका की फोटो को लोकल ग्रुप्स में प्रसारित किया गया ।

 

शहर के इंदिरा नगर खरगोन, दामखेडा, रहीमपुरा, मुगलबैडा, संजय नगर में भी पूछताछ की गयी जिसमे पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि बालिका को इंदिरा नगर में देखा गया है सुचना पर तत्काल टीम इंदिरा नगर पहुंची जहाँ बालिका अपनी सहेली के घर मिली जिससे पूछने पर उसने बताया कि, उसके भाई ने उसे डाट दिया था जिससे नाराज होकर वो अपनी सहेली निवासी इंदिरा नगर आ गयी थी ।

 

पुलिस टीम के द्वारा नाबालिक बालिका को सकुशल दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । अपनी बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।

 

उक्त की गयी कार्यवाही में एसडीओपी खरगोन श्री रोहित लखारे, थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक श्री बीएल मंडलोई, थाना प्रभारी मेनगाँव निरीक्षक श्री पंकज तिवारी, थाना प्रभारी जैतापुर उनि श्री सुदर्शन कलोसिया, उनि.करनराजसिंह जोधा, उनि दिवानसिह नरगाँवे, सउनि. दीपक भालसे, प्रआर श्याम पंवार, संतोष शुक्ला, आर राजेश, आले अली, मोहन वास्केल, ललीत भावसार, तेजप्रकाश, हर्षवर्धन, प्रआर मुकेश पटेल, आर. रविन्द्र जाधव, सचिन चौधरी का विशेष योगदान रहा ।

Exit mobile version