Site icon Bhoomika Bharat News

लखीमपुर-खीरी विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कांवरियों को भगवा अंग वस्त्र देकर दी यात्रा की शुभकामनाएं।

लखीमपुर-खीरी कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कावरियो के जत्थे को तिरंगा दिखाकर मेहंदी घाट के लिए किया रवाना।

लखीमपुर-खीरी।विकासखंड मितौली ग्राम पंचायत कल्लिया रामपुर से कांवरियों को कस्ता विधायक सौरव सिंह सोनू ने तिरंगा दिखाकर कांवड़ लेने के लिए किया रवाना।

जय भोले कांवर सेवा समिति कल्लिया रामपुर से अष्टम कांवड़ यात्रा में कन्नौज मेहंदी घाट के लिए कांवरियों ने प्रस्थान किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कांवरियों को भगवा अंग वस्त्र भेंट करके तिरंगा झंडा दिखा करके मेहंदी घाट के लिए गंगाजल भरने के लिए रवाना करते हुए भगवान भोलेनाथ से मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं की। यह कांवरिया मेहंदी घाट कन्नौज से गंगाजल भरकर के छोटी काशी गोला गोकरननाथ में सोमवार को भगवान भोलेनाथ को अर्पित करेंगे।

साथ में पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा, बाल गोविंद वर्मा,ग्राम प्रधान काल्लिया रामपुर विनोद दीक्षित, सुशील वर्मा जितेंद्र त्रिपाठी, कमलेश डी एम किस्नू मुरई ताजपुर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version