पीड़िता को मजदूरी न मिलने पर दबंग ठेकेदार के खिलाफ पहुंची पुलिस अधीक्षक के पास लगाया न्याय की गुहार
ANURAG TIWARI BANDA UTTAR PRADESH
रिपोर्ट. अनुराग तिवारी
बांदा में ठेकेदार से मजदूरी न मिलने पर पीड़ित महिला मटोंध थाना क्षेत्र के ग्राम भूरागढ़ भुरेडी निवासी रानी पत्नी झललू ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करती है पीड़िता का पति दो महीने पहले ठेकेदार शिवकुमार ग्राम चिलेहटा त्रिवेणी के यहां मजदूरी किया करता था l मजदूरी मांगने पर दबंग ठेकेदार ने काम पूरा हो जाने के बाद रूपये देने की बात कही थी लेकिन गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए अपनी मजदूरी मांगने पर बाईपास चौराहा के पास पीड़िता को बुरी तरह गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे कर जबरन बुरी नियत से पकड़ कर घसीट ने लगा चिल्लाने पर दबंग बलात्कार करने की धमकी देते हुए भाग गया घर पहुंच कर पति से पूरी घटना के बारे में जानकारी दिया और पति के साथ भूरागढ चौकी में इंचार्ज को प्राथना पत्र दे कर आप बीती बताया चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्ष को बुलाया इस दौरान दबंग ने चौकी में ही पुलिस के सामने गाली देने लगा और चौकी इंचार्ज हंसते रहे l पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए दबंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व मजदूरी दिलाने की मांग किया है l