Site icon Bhoomika Bharat News

लखीमपुर-खीरी किसानों का उत्पीड़न देश का उत्पीड़न भारतीय किसान संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी खीरी को सौंपा

किसानों का उत्पीड़न देश का उत्पीड़न भारतीय किसान संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी खीरी को सौंप

लखीमपुर खीरी ।भारतीय किसान संगठन के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी खीरी को दिया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि थाना फ़रधान के अंतर्गत भादूरा समिति पर किसानों पर पुलिस ने बिना कारण वरवर्ता पूर्वक लाठी चार्ज किया जबकि किसान अपने हक की बात कर रहे थे दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए प्रदेश सचिव कामिल उस्मानी ने कहा कि पुलिस ने महिलाओं के साथ में भी वरवर्ता की इम्तिहा कर दी जनता के रक्षक ही जनता के भक्षक बन रहे हैं मैं माननीय मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए और जिले एवं प्रदेश में खाद की किल्लत को तत्काल दूर किया जाए कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाए। लखनऊ मंडल अध्यक्ष सद्दाम रहमानी ने कहा कि जो किसान देश का पेट भरता है वही किसान जब अपना हक मांगता है तो पुलिस लाठियां बरसती है कुंभकरण नींद में सोई सरकार को किसानों की जरा भी परवाह नहीं है उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संगठन किसानों के साथ हुए अन्य को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार दीक्षित ने कहा यह सरकार किसानों के साथ हमेशा सौतेला बर्ताव करती रही है सरकार जांच करवा कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करे दोषियों पर एफ आई आर दर्ज की जाए। भारतीय किसान संगठन किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा अगर मांगे नहीं मानी गई तो भारतीय किसान संगठन चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। इस दौरान जगदीश दीक्षित,, मुन्ना अली एडवोकेट, शराफत अली शिवम सैनी शैलेश शर्मा,, मनजीत मौर्य,, विनीत राज,,मुकेश कश्यप,, अवध राम यादव,, छुटकन राज,, रामचंद्र राज,, रामखेलावन यादव,, मुकेश कुमार राज,, शिवम,, राकेश यादव आदि मौजूद रहे

Exit mobile version