Site icon Bhoomika Bharat News

मानक विरुद्ध स्कूली बसों के खिलाफ पीटीओ ने किया कार्र वाई

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

नियम विरुद्ध स्कूली बसों पर परिवहन विभाग का चला हंटर अभियान के तहत 2 बसों को किया सीज 7 का हुआ चालान

बांदा..परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद की तहसील बबेरू में पीटीओ राम सुमेर यादव ने अपनी टीम के साथ मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 4 स्कूली वाहनों को बबेरू कोतवाली में निरूद्ध किया है वहीं 7 बसों का चालान किया है। कस्बा तिंदवारी में भी 2 बसों को तिंदवारी थाने में निरूद्ध किया व 2 स्कूली बसों को मानक के अनुरूप ना पाए जाने पर पीटीओ ने चालान किया पीटीओ ने हिदायत देते हुए कहा कि जनपद में निरंतर चलाए जा रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान में जो भी स्कूली वाहन मानक पर खरे नहीं उतरते हैं एवं मानक के विरुद्ध उनका संचालन किया जा रहा है ऐसे वाहनों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है l इसलिए सभी लोग वाहनों का संचालन करने से पहले मानकों को पूरा करें l यदि नियम विरुद्ध पाया गया तो चलानी कार्रवाई के साथ वाहन सीज करते हुए जुर्माना भी किया जाना संभव है l इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वाहनों को मानक के अनुरूप फिटनेस हो तभी इनका संचालन सुनिश्चित करें।

Exit mobile version