Site icon Bhoomika Bharat News

जनता की विभिन्न समस्या को लेकर कांग्रेस जनों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

बांदा.शहर कांग्रेस जनों ने पानी,बिजली की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया तथा शीघ्र समस्याओं के निस्तारण की मांग किया है। शहर अध्यक्ष अफसाना ने बताया कि शहर में प्रदूषित पानी की सप्लाई हो रही है। पानी की शुद्धता के लिए फिटकरी ब्लीचिंग आदि का उपयोग होता है या नहीं कुछ समझ में नहीं आता शहर के बलखण्डीनाका,छावनी, मर्दननाका सहित कई मोहल्लावासी प्रदूषित जलापूर्ति से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पानी की पाइप लाइनो में लीकेज होने से गन्दी नालियों का पानी भी मिक्स होकर लोगों के घरों में पहुँच रहा है वहीं शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं लोगो से अबैध रूपयों की वसूली की जा रही है। तार नए नहीं बदले जा रहे हैं, शहर की रोड लाइटें गरीबों की बस्तियो की नहीं जल रही हैं वह खराब पड़ी हैं। रामलीला मैदान अलीगंज मंच के पास की लाइटें खराब हैं। बिजली की आंख मिचौली से नागरिक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नगर की समस्याओं को उठाती रहेंगी। इस दौरान प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष,आरिफ अली, अशरफ उल्ला रम्पा,वारिस अली, इस्लाम भाई, बी.लाल पूर्व जिलाउपाध्यक्ष अली बक्स सुखदेव गांधी सहित कई कांग्रेसी जन शामिल रहे।

Exit mobile version