Site icon Bhoomika Bharat News

15 दिवसीय “नशे से दूरी है जरूरी”जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

कलेक्टर सु श्री भव्या मित्तल ने जिला वासियों से की अपीलनशा मुक्ति अभियान की शुरुआत

 

खरगोन 15 जुलाई 2025। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने नगर वासियों से अपील की है कि 15 जुलाई से”नशे से दूरी है जरूरी”15 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत हो रही है आते हो उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील की है कि खरगोन जिले को नशा मुक्त बनाने में मदद करें एवं नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र अथवा अस्पताल पहुंचने में सहयोग करें कलेक्टर सुश्री मित्तल ने कहा कि नशा से होने वाले मानसिक शारीरिक और आर्थिक नुकसान से लोगों को अवगत कराएं। साथ ही विद्यार्थियों, युवाओं, श्रमिकों, व्यवसाययों, और कस्ताकारो आदि को गुटका तंबाकू गांजा पाउडर और केमिकल युक्त व्यसन से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाए। कलेक्टर सुश्री मित्तल ने कहा कि नशीली दवाइयां के दुरुपयोग से बचने और और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। नशा छोड़ने, नशीली चीजों का सेवन नहीं करना यह सब आपके हाथों में है। हमारा यही है संदेश, नक्शा मुक्त हो मध्य प्रदेश

खरगोन से

नरेन्द्रखांडेकर

Exit mobile version